Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं, कांग्रेस बोली- यह अपमान है

नई दिल्ली

संसद का विंटर सेशन शुरू हो चुका है। इस सत्र का आज तीसरा दिन है। दोनों सदनों में तीसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत भी काफी हंगामेदार रही। 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर विपक्षी नेता हंगामा मचाने लगे। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित की गई। दोपहर 3 बजे के बाद भी हंगामा नहीं थमने पर राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

दरअसल, 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी दल भड़के हुए हैं। विपक्ष यह निलंबन रद्द करने की मांग कर रहा है। सभापति ने निलंबित सांसदों से माफी मांगने पर फैसला वापस लेने की बात कही है लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *