Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत श्रीगंगानगर से:प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 26 को गांव मांझूवास से करेंगे शुरुआत

श्रीगंगानगर

प्रदेश भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत शनिवार को श्रीगंगानगर से की जाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया श्रीगंगानगर आएंगे। वे यहां गांव मांझूवास में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शनिवार को गांव नरसिंहपुरा मांझूवास में गुरुवार को बींझबायला मंडल अध्यक्ष प्रेम झटवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पन्ना प्रमुख अभियान कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ ने कहा कि प्रदेशा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत श्रीगंगानगर से होना और इसके लिए डॉ. पूनिया का श्रीगंगानगर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि डॉ. पूनिया 26 मार्च को सुबह सात बजे ट्रेन से सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां जिले के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे सुबह नौ बजे जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सुबह साढ़े दस बजे श्रीगंगानगर आगमन पर केंचिया में भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

सुबह 10:50 पर वे बींझबायला मंडल के मांजूवास नरसिंहपुरा शक्ति केंद्र पर भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सूरतगढ़ बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे वे ऑर्बिट पैलेस में निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर दो बजे श्रीगंगानगर से लालगढ़ जाटान पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वहां से वे हनुमानगढ़ जाएंगे ।