Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रजेश पाठक होंगे यूपी के नए डिप्टी सीएम, दयाशंकर सिंह समेत ये चेहरे बन सकते हैं मंत्री

लखनऊ

योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ लेने में कुछ ही वक्त बचा है। उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई एक मीटिंग में कुछ नेताओं की मौजूदगी ने कयासों को तेज कर दिया है। फिलहाल भाजपा की ओर से किसे मंत्री बनाया जाएगा और कौन डिप्टी सीएम होगा, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ चेहरों को लेकर कयास तेज हो गए हैं। इनमें से ही एक बड़ा नाम ब्रजेश पाठक है, जो लखनऊ कैंट से विधायक बने हैं। कहा जा रहा है कि वह नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं, जो ब्राह्मण बिरादरी के हैं और दिनेश शर्मा की जगह लेंगे। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर से मौके मिलेगा।