Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे CM चन्नी

जालंधर

CM चरणजीत चन्नी दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां अब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद PM मोदी से उनकी पहली मुलाकात है। इसमें वो कृषि सुधार कानून वापस लेने, फसल खरीद में देरी न करने और करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग कर रहे हैं।

इसके बाद पंजाब कांग्रेस की कलह को देखते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। सिद्धू के इस्तीफे के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। चर्चा है कि सिद्धू को मनाने के लिए जो रास्ता निकाला गया, उससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जनता के बीच भी सरकार को लेकर गलत छवि जा सकती है। इस मामले को भी CM चन्नी दिल्ली दौरे में हाईकमान के आगे उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *