Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रभास और पूजा हेगड़े के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, इस दिन सामने आएगा पूरा गाना

बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के रोमांटिक गाने ‘आशिकी आ गई’ का टीजर रिलीज हुआ है। गाने को अरिजित सिंह ने गाया है। टीजर में दिख रहा है कि पूजा ट्रेन से उतरती हैं और प्रभाष बारिश में बाइक पर बैठकर उनका इंतजार करते हैं।

आशिकी आ गई का टीजर रिलीज

इसके बाद दोनों बीच पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की सिर्फ एक ही लाइन सामने आई है कि ‘हमें आशिकी आ गई….’फिल्म का पूरा गाना 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। टी सीरीज के इस गाने की एक झलक को देखकर ही फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे अब तक चार लाख लोगों ने देख लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *