टिब्बी (सीमा सन्देश)। ब्लॉक के ईमित्रा संचालकों ने जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र में जारी होने में देरी सम्बन्धी समस्या समाधन की मांग पर कोई सुनवाई नही करने पर रोष जताते हुए एसडीएम मांगीलाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार तहसील कार्यालय में जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र टिब्बी ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी तहसीलों में वोटर लिस्ट की स्वप्रमाणित प्रति पर ही जारी किया जा रहा है। वही यहां वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी व आवश्यक दस्तावेजों की मांग करने से प्रमाण पत्र जारी होने में देरी होती है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में ईमित्रा संचालको ने स्वप्रमाणित वोटर लिस्ट को स्वीकार करने की मांग की। वही जन आधार कार्डके सत्यापन लंबित ठने की समस्या से अवगत करवाते हुए राहत देने की मांग की। गौरतलब है कि इससे पूर्व 24 दिसम्बर को भी ईमित्रा संचालको ने समस्या समाधान के लिए आग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर रोष जताया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ईमित्रा रणजीत कुमार, सचिव सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार छापोला, सीताराम खाटिवाल, आशीष कुमार, संतराम महेंद्र कुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।