Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रयागराज मर्डर पर शुरू हुई सियासत, यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। 

प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड पर सियासत शुरू हो गई। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी पार्टियां यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगी हैं। दस दिनों के भीतर संगम नगरी में दूसरी बार हुए नृशंस हत्याकांड को लेकर विपक्ष ने सरकार के प्रति आक्रमक तेवर अपना लिया है। सभी सियासी पार्टियों ने ट्विट करके कार्रवाई की मांग की है। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।