Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लड़कों को छूट दे दी तो; वाले वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, सपा विधायक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

बदायूं । 

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक ब्रजेश यादव के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। सहसवान कोतवाली के प्रभारी संजीव शुक्ला ने शनिवार को बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान 20 जनवरी को सहसवान विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रजेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को सुनने व देखने के बाद पुलिस ने माना कि यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।