हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को गांव मुंडा व कोहला ग्राम पंचायतों का शिविर गांव कोहला में आयोजित किया गया। शिविर में इन गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, चिकित्सा, रोडवेज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में मौजूद नायब तहसीलदार दानाराम मीणा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत नोरंगदेसर व लखूवाली ग्राम पंचायतों का शिविर 27 मई को गांव नोरंगदेसर में आयोजित किया जाएगा।