Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रशासन शहर-गांव संग अभियान के शिविरों का बहिष्कार कर बैठे धरने पर

  • शिविरों में कार्य न होने से भटकते रहे नागरिक, 15 सूत्री मांगों को लेकर तीन दिन तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन विसंगतियां दूर करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले जिले भर के उपखण्ड कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी बुधवार को प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के शिविरों का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की प्रांतीय संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारी लगातार तीन दिन तक शिविरों का बहिष्कार कर उपखण्ड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। जिला मुख्यालय पर भी कर्मचारियों ने महासंघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से मांगें पूरी करने की बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *