Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रिंसिपल समेत 9 टीचर ने किया गैंगरेप, छेड़खानी भी की:4 नाबालिग स्टूडेंट पहुंचीं थाने

अलवर

अलवर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल समेत 9 टीचर के खिलाफ गैंगरेप व छेड़खानी का मामला सामने आया है। इन छात्राओं ने गैंगरेप और छेड़खानी के 3 मामले दर्ज करवाए हैं। बुधवार सुबह सीबीईओ सरिता यादव जांच करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी।

10वीं में पढ़ने वाली स्टूडेंट का आरोप है कि उसके साथ स्कूल के टीचर ने गैंगरेप किया। इसके साथ ही दो महिला टीचर ने उसके अश्लील वीडियो बनाए। स्कूल में कक्षा 6वीं, चौथी व तीसरी में पढ़ने वाली छात्राओं ने टीचर पर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार, शिक्षक राजकुमार व प्रमोद कुमार सहित अन्य पर मामले दर्ज कराए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *