Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्लास्टिक वाले बच्चों के खिलौनों, शैंपू और फूड कंटेनर्स में मौजूद केमिकल से हर साल 1 लाख अकाल मौतों का खतरा

इंसानों के लिए प्लास्टिक एक स्लो पॉइजन बनता जा रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट भी किया है। बच्चों के खिलौनों, शैंपू और खाने के प्लास्टिक कंटेनर में मौजूद केमिकल्स से हर साल 1 लाख लोगों की अकाल मौत हो सकती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि प्लास्टिक में मौजूद थैलेट्स नाम के केमिकल से अमेरिका में हर साल 55 से 65 साल के 107,000 बुजुर्गों की अकाल मौतें हो सकती हैं।

पिछले एक दशक में थैलेट्स से इंसान में नपुंसकता और मोटापे का सीधा कनेक्शन पाया गया है। इसे देखते हुए कुछ देशों में इसके इस्तेमाल को कम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *