श्रीगंगानगर। ग्रीन वेलफेयर सोसायटी (ग्रीन गंगानगर) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत समिति पदमपुर के अधीन ग्राम पंचायत फकीरवाली के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन पर पौधारोपण किया गया। ग्रीन गंगानगर के अध्यक्ष शंकर सलूजा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के कुल 111 पौधे लगाए गए। इस मौके पर संतोषानंद आश्रम के महंत, सरपंच पति रणवीर सिहाग, संतोषानंद खेल सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डॉ. हरमन नोखवाल, डॉ. करुणा नोखवाल,पूर्व सरपंच रामकृष्ण, गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष सतपाल सुखदेव बराड़, गिरधारीलाल, संपूर्णसिंह ढिल्लों उपस्थित रहे।ग्रीन गंगानगर टीम के कृष्ण बजाज डॉ. मुंशासिंह, गुरुचरणसिंह पहावा, अनमोल, सुभाष सेतिया, बीपीसिंह व शंकर बंसल ने पौधारोपण में अहम योगदान दिया। श्री सलूजा ने बताया कि संतोषानंद खेल सेवा समिति तथा सरपंच पति रणवीर सिहाग आदि मौजिज व्यक्तियों ने लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल का भरोसा दिलाया है। कार्यक्रम में आए गांव के कई युवाओं ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए सकारात्मक रुख दिखाया उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में देव समाज आश्रम,रुड़की के संस्थापक जवाहरला की स्मृति में पदमपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इसमें पौधारोपण भी होगा।