Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फायरमैन भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल एप लॉन्च

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित पीआर फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने राजस्थान फायरमैन भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के जिला कोचिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राज तिवाड़ी व श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के एडमिशन डिपार्टमेंट के डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील बिरट व विशिष्ट अतिथि जेबी क्लासेस के संचालक लक्ष्मण सिंह थे। संस्था निदेशक राजवीर सिंह ने बताया कि फायरमैन भर्ती की कोचिंग प्रदेश के चंद शहरों में ही उपलब्ध है। हर शहर में फायरमैन भर्ती परीक्षा की कोचिंग उपलब्ध न होने व बहुत से छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों को कोचिंग लेने में काफी परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में संस्था की तरफ से यह मोबाइल एप्लीकेशन बनाया गया है। इसमें इंस्टीट्यूट ने सर्वश्रेष्ठ टीम की ओर से तैयार फायरमैन भर्ती का संपूर्ण पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाया है। इससे छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल फोन से ही घर बैठे आसानी से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। संस्था के इंजीनियर पुलकित जाट ने बताया कि इस ऐप पर अध्ययन कर अभ्यर्थी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर हेल्सियन क्लासेज से पवन सिंह, पीयरसन इमीग्रेशन से राजेश कुमार, सुरेश खटोड़ व एकेडमी के अध्यापक मोहम्मद अंसारी, नवजोत कौर, कोमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *