श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स का सामाजिक सरोकार हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यांे को आगे बढ़ाते हुए श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स की ओर से गांव नौरंगदेसर में जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया। साथ ही शादी में कन्या को दिया जाने वाला घरेलू सामान भेंट किया। संगठन सदस्यों की ओर से श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप पाल और जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में सहयोग राशि व घरेलू सामान गुरुवार को उक्त परिवार के घर जाकर सौंपा गया। इस मौके पर संगठन के तहसील अध्यक्ष जयदीप सिंह ने बताया कि श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स का गठन सामाजिक कार्य करने के उद्देश्य से किया गया था। उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए संगठन सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं।