Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बैंक की हर ब्रांच पर कोविड गाइडलाइन की हो पालना

  • एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर योजना के ब्रोशर का विमोचन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि बैंकर्स जिले में स्वयं सहायता समूह और कृषि आधारित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण करें। ऋण आवेदनों पर बिना कारण आॅब्जेक्शन ना लगाएं। ऋण आवेदनों की पेंडेंसी भी ज्यादा ना रहे। पेंडिंग आवेदनों का आगामी सात दिन में और जहां ज्यादा पेंडेंसी है वहां जनवरी अंत तक इनका निस्तारण करें। ताकि जिले में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और किसानों का सशक्तिकरण हो और माहौल बदले। जिला कलक्टर नाबार्ड की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव व बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।