Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिर सामने आई गहलोत-पायलट की खींचतान

जयपुर

उपचुनाव में एकजुटता दिखाने की कांग्रेस के दावों के सप्ताह भर बाद ही चाकसू में अंबेडकर की मूर्ति के लोकार्पण समारोह में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान फिर देखने को मिली है। सचिन पायलट समर्थक विधायक के अंबेडकर मूर्ति के लोकार्पण समारोह में सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बुलावे के बावजूद नहीं गए। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट समर्थक विधायक और नेता शामिल हुए। सचिन पायलट ने कार्यक्रम में तंज भी कसे। इस कार्यक्रम के लिए सीएम गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को बुलाया गया था लेकिन दोनों नेता नहीं पहुंचे।

पायलट ने कहा- अंबेडकर साहब की मूर्ति के लोकार्पण के लिए कुछ दिन पहले विधायक वेदप्रकाश सेालंकी सहित आयोजन से जुड़े लोग आए थे। उस वक्त मैंने सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सबको न्यौता देने को कहा था। सबको न्योता दिया गया। वे किसी कारणवश आ नहीं सके। मैं जानता हूं दलितों की भलाई के लिए सरकार और पार्टी में सब पूरी मेहनत से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *