Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने किया सुसाइड, अनुपम खेर ने शेयर किया आखिरी मैसेज

अपकमिंग फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने आत्महत्या कर ली है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने इस बात का खुलासा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। अनुपम खेर ने सराहना की एक फोटो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा नोट शेयर किया और सराहना को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी असमय मौत पर शोक जताया।

एक्टर ने लिखा, ‘ये सराहना हैं। इन्होंने कश्मीर फाइल्स में बतौर लाइन प्रोड्यूसर काम किया था जब मैं देहरादून और मसूरी में शूटिंग कर रहा था। पूरी यूनिट ने पिछले साल 22 दिसंबर को उनका बर्थ-डे मनाया था। शूटिंग के बाद वह लॉकडाउन के कारण अपने होमटाउन अलीगढ़ चली गई थीं। सराहना बहुत ही ब्रिलिएंट, मददगार और अपने काम में बेहतरीन थीं।’

अनुपम ने आगे लिखा, पिछले दिनों उसने मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैसेज किया था। मैंने उसे कॉल करके बात की और अपनी मां का आशीर्वाद उस तक पहुंचाया था। वह बिलकुल ठीक लग रही थीं, लेकिन आज मुझे उसके फ़ोन से मैसेज मिला जिसने मुझे हिलाकर रख दिया और मैं निराश हूं। मैसेज में लिखा था, सराहना का 30 जून को निधन हो गया, उसने फांसी लगा ली थी। डिप्रेशन यंग जनरेशन को बहुत ही भयानक तरीके से प्रभावित कर रहा है। मैंने सराहना की मां से बात की। मैं सराहना की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर की पोस्ट पढ़ने के बाद सेलेब्स ने सराहना ने निधन पर शोक जताया। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, ‘मैं निशब्द हूं। मुझे याद है आप एक बार उसके बारे में बात कर रहे थे। ओम शांति। वर्धन पुरी ने लिखा, ‘शॉकिंग न्यूज अनुपम सर, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’। सोनी राजदान ने लिखा, ‘ओह नो, बहुत ही दुखद खबर है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *