Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिल्म RRR के ट्रेलर को महज 24 घंटे में मिले 51 मिलियन व्यूज

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पेन इंडिया की फिल्म आरआरआर के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में आए ट्रेलर को 24 घंटों में ही 51.12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को 19.80 मिलियन, तेलुगू ट्रेलर को 20.45 मिलियन, कन्नड़ ट्रेलर को 5.2 मिलियन, तमिल ट्रेलर को 3.25 मिलियन और मलयालम ट्रेलर को 2.42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये पहली भारतीय फिल्म है जिसके ट्रेलर ने महज 24 घंटों में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *