Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फैन्स की चिंता:शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पोस्ट की फोटो, फैन्स ने कमेंट कर पूछा- ‘सना कैसी है?’

शहनाज गिल के भाई, शहबाज ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की एक सीरीज साझा की है। बुधवार को, शहबाज ने अपनी और सिद्धार्थ की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। और मुझे पता है कि मैं आप जैसा कुछ बहुत बड़ा हासिल करूंगा मेरे भाई।”

शहबाज ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी बदल कर सिद्धार्थ की फोटो लगा दी है

शहबाज ने इससे पहले एक पोस्ट में लिखा था, “आंखों से तू है दूर पर दिल के बहुत करीब है। अब भगवान की तरह सिद्धार्थ भाई तेरी पूजा करुंगा, अब ये ही मेरा नसीब है, शेर।” और उससे पहले सिद्धार्थ की एक सोलो फोटो शेयर करते हुए शहबाज ने लिखा था, “मुस्कुराते हुए दिल को कोई नहीं हिलाता।” यहां तक कि शहबाज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर को भी बदल कर अर्जेंटीना फुटबॉल जर्सी में सिद्धार्थ की फोटो लगा दी है।

फैन्स ने दिया सना का साथ

शहबाज की इन फोटोज में कई फैन्स ने कमेंट्स में शहनाज से पूछा, “कैसी है सना भाई?” दूसरे फैन ने लिखा, “भाई नाज कैसी है अब? उससे कहना कि हम फैन्स उसे बहुत प्यार करते हैं..और सिड की नाज है वो शेरनी है वो।” वहीं तीसरे फैन ने लिखा, “मजबूत रहो शहबाज। हम हमेशा तुम्हारे और हमारी जान शहनाज बेबी के साथ हैं”

2 सितंबर को हुआ था सिद्धार्थ का निधन

सिद्धार्थ का 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में निधन हो गया। सिद्धार्थ ने कथित तौर पर लगभग 3 बजे असहज महसूस किया था और बाद में उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया था। सिद्धार्थ के असामयिक निधन की खबर सुनकर उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले साथी भी शॉक्ड हैं। सिद्धार्थ बिग बॉस 13 में शहनाज गिल के सबसे करीबी दोस्त थे। शहनाज ने हमेशा शो में उनके लिए अपने प्यार का इजहार खुलकर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *