भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के 5वें दिन भारत ने दूसरी पारी में 32 रन की लीड ले ली है। भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 249 रन पर ऑलआउट कर दिया। कीवी पारी के दौरान विराट कोहली पूरे जोश में दिखे।
उन्होंने अपने गेंदबाजों को बेहतरीन तरीके से रोटेट किया और विकेट मिलने पर एग्रेसिव जश्न मनाया। उनके जश्न के आगे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की 49 रन की पारी फीकी पड़ गई। विलियम्सन ने अपने दम पर न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
वहीं, कीवी टीम के 4 बैट्समैन को पवेलियन भेजने वाले मोहम्मद शमी भी फनी मूड में दिखे। उन्होंने 5वें दिन लंच ब्रेक से ठीक पहले तौलिया लपेट लिया और मैदान पर बने रहे। वे लंच ब्रेक पर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ इसी हुलिए में पवेलियन लौटे।
बुमराह के लिए 5वें दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वे फाइनल के लिए गलत जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। 1 ओवर हो जाने के बाद उन्हें इसका ध्यान आया। वे दौड़कर पवेलियन लौटे और फाइनल के लिए बनी स्पेशल जर्सी पहनकर मैदान पर आए।