Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फोटो वीडियो लीक न हो इसलिए सिक्स सेंसेस फोर्ट को काले कपड़े से ढका गया

विक्की कौशल विंटेज कार से बारात लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने घोड़ी पर बैठकर पहले एंट्री गेट पर लगे तोरण को मारने की रस्म पूरी की, फिर वे अंदर पहुंचे। सारे बाराती राजपूताना अंदाज में साफा और शेरवानी पहने नजर आए। अब बाराती और घराती के मिलनी की रस्म चल रही है। विक्की के पापा शाम कौशल सबका परिचय करवा रहे हैं।​​​​​​ कटरीना और विक्की की एक झलक पाने के लिए गांव वाले सिक्स सेंसेस फोर्ट के सामने ऊंची चट्‌टानों के ऊपर इकट्ठा हो गए हैं। फोटो-वीडियो लीक न हों, इसलिए फोर्ट को काले कपड़े से ढक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *