बच्चों का डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के ग्रैंड फिनाले में असम की 6 साल की फ्लोरिना गोगोई ने जीत हासिल की है। साथ ही फ्लोरिना को 15 लाख रुपए का चेक ईनाम के तौर पर मिला है और उनके ट्रेनर तुषार को भी 5 लाख रुपए का चेक दिया गया है। शो के सभी फाइनलिस्ट्स को भी एक-एक लाख रुपए दिए गए हैं। बता दें, शो में कर्नाटक के पृथ्वीराज को सेकंड रनर-अप और पंजाब के संचित चन्ना को थर्ड रनर-अप घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश की नीरजा तिवारी फोर्थ रनर-अप और दिल्ली की ईशा मिश्रा फिफ्थ रनर-अप हैं।