Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘बंटी बबली 3’ के लिए तैयार हैं रानी मुखर्जी, बोलीं- इस फिल्म में हमने अभिषेक बच्चन को किया मिस

मुंबई

बंटी बबली 1 में धमाल मचा चुकी रानी मुखर्जी एक बार फिर से बंटी बबली 2 में धमाल मचाने की लिये तैयार हैं। उनका उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि वो सीजन 3 के लिए अभी से तैयार हैं। हालांकि बंटी बबली 2 में अभिषेक बच्चन नही होंगे, जिनको शूट के दौरान रानी ने मिस भी किया। शूट और निजी जिंदगी पर रानी से खास बातचीत –

कभी पुलिस तो कभी चोर किसमे ज्यादा मजा आता है?
मजा दोनो आता है, क्योंकि मर्दानी में लोगों को धोने में मजा आता है तो वहीं बंटी और बबली में कॉमेडी करने में मजा आता है।

फिल्म में नकली बंटी और बबली आए हैं उस वक्त कितना गुस्सा आया और फिल्म में कॉपी आ गए है लेकिन अब तक आपको असल जिंदगी में कोई कॉपी नही कर पाया?
इस फिल्म में मिलेनियस वर्सेज ओरिजनल्स हैं। 2005 में बंटी और बबली की जोड़ी टेक्नो सेवी नहीं थी। अभी के जो बंटी बबली हैं वह बहुत ही टेक्नो सेवी हैं। असली और नकली बंटी बबली के बीच में किस तरह का क्लास दिखाया गया। वह दर्शकों को जरूर पसंद आएगा ऐसी उम्मीद है।

कितना जुड़ा हुआ पाती है खुद को इस किरदार से?
अब मैं खुद एक हाउसवाइफ हूं। मैं बहुत ही विम्मी से रिलेटेबल फील करती हूं। अपने इस किरदार के साथ जिनी और पप्पू का जो रिश्ता वह मुझे बहुत ही प्यारा लगता है।

सेट का माहौल?
सेट पर बहुत हंसी मजाक का माहौल रहा करता था। दोनों ही बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। दोनों ने काम भी बहुत अच्छा किया है। जब हम चारों सेट पर साथ होते थे अपने आप बहुत हंसा करते थे। सबसे ज्यादा सैफ हमे हंसाते थे। हमारे जो सीन्स हैं, उसे करते हुए भी हंस पड़ते थे। हम चारों ही बंटी और बबली थ्री के लिए पूरी तरह से तैयार है।

फेवरेट सीन और क्या बेटी ने देखी फिल्म?
अबू धाबी के जो सीन्स है। वो सभी मेरे फेवरेट हैं, क्योंकि जो विम्मी है, वो बबली के किरदार में आती हैं। इस फिल्म को मेरी बेटी ने देखा है। उसे फिल्म बहुत पसंद आई। खास बात यह है कि उसे जब मैं कॉमेडी फिल्म करती हूं तो उसे अच्छा लगता है। वो तब ज्यादा खुश होती है जब वो मुझे हंसते हुए और खुश देखती हैं ।

25 साल की जर्नी?
मैं यही कहूंगी कि देर आए लेकिन दुरुस्त आए। मेरी 25 साल की जर्नी में मुझे बहुत सारा प्यार मिला है। दर्शकों से इस तरह से उन्होंने मुझे अपनाया है। मेरे हिट के दौरान, मेरे फ्लॉप्स के दौरान, निजी जिंदगी के उतार चढ़ाव के दौरान, भी मेरे साथ डट कर खड़े रहे। जब मेरी शादी हुई, जब मैं मां बनी तब भी मेरा साथ दिया मुझे अपनाया। आज मैं जो भी हूं मैं अपने फ्रेंड और दर्शकों के कारण हूं। उन्हें शुक्रिया कहना चाहूंगी। उन्हीं के कारण मुझमें जोश बढ़ता है। जब भी मैं सेट पर जाती हूं मुझे एक ऊर्जा मिलती है। ये सब उनके इसी प्यार के कारण होता है।

अभिषेक को कितना मिस किया?
अभिषेक को हमने इस फिल्म के दौरान बहूत मिस किया। जब हमने बंटी और बबली की थी। उस वक्त में बहुत मस्ती की थी, जब बंटी और बबली कर रहे थे उस वक्त हमें उनकी बहुत याद आई। लेकिन सैफ ने भी अपने किरदार को बहुत अच्छी तरह से निभाया है। पूरी तरह से उस किरदार में जान डाल दी है। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *