श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के बधिरांध-बहुदिव्यांग बच्चों ने अपने कला-कौशल व प्रतिभा से साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। उपाध्यक्ष ओम बवेजा ने बताया कि इनरव्हील क्लब आर्चडर््स द्वारा श्री जगदम्बा अन्धविद्यालय परिसर में ‘प्रदर्शनी एक प्रयत्न’ का आयोजन किया गया। इसमें नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के बधिरांध-बहुदिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित फ्लोर फिनाइल, हैंड वाश, डिश वाश, टॉयलेट क्लीनर, लटकन, रंग किये हुए दीये आदि की स्टॉल लगाई गई। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सहित शहरवासियों ने मुक्तकंठ से सराहना की तथा बच्चों के सभी उत्पाद उत्साहपूर्वक खरीदे। स्टॉल पर लगे लगभग तीन हजार से अधिक रंग किए हुए दीपक कुछ देर बाद ही ‘आऊट आॅफ स्टॉक’ हो गए। नवदीप सूद (होशियारपुरवाले) ने बहुदिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। चेक जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, समाजसेवी रवि सेतिया, डॉ. कपिल सेतिया तथा इनरव्हील क्लब आर्चडर््स अध्यक्ष शिखा सेतिया द्वारा नवचेतना सोसायटी को सौंपा गया।