शिवमोग्गा
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा बजरंग दल के एक सदस्य की हत्या को लेकर कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में फैले तनाव के बीच वाहनों में आग लगा दी गई और कई जगहों पर पथराव की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता हर्षा की मौत पर विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया, हथियारों का इस्तेमाल किया और वाहनों में आग लगा दी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्थिति हाथ से बाहर न हो, पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
बजरंग दल के एक 23 वर्षीय कार्यकर्ता की रविवार देर रात हत्या के बाद पूरे राज्य में तनाव का माहौल है। कर्नाटक के शिवमोग्गा में तनाव के बीच शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। दर्जी का काम करने वाले बजरंग दल के 26 वर्षीय सदस्य हर्षा की कल रात करीब नौ बजे अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि हर्षा के हमलावरों ने उस पर हमला करने से पहले एक कार में उसका पीछा किया था। हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने कुछ वाहनों में आग लगा दी गई।