Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बड़ी गिरावट के साथ बाजार बंद:ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 813 पॉइंट और निफ्टी 261 पॉइंट फिसला, मेटल शेयर्स की चमक फीकी पड़ी

मुंबई

आज यानी सोमवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 813 पॉइंट और निफ्टी 261 पॉइंट फिसला और अंत में सेंसेक्स 525 पॉइंट गिरकर 58,491 पर और निफ्टी 188 पॉइंट गिरकर 17,397 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 58,634 पर और निफ्टी 17,443 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 23 शेयर्स कमजोरी के साथ और 7 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें टाटा स्टील के शेयर में 9.53% और इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.50% की गिरावट रही। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 2.96% की तेजी देखने को मिली।

बाजार पर मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स ने दबाव बनाया। NSE पर मेटल इंडेक्स 6.60% और ऑटो इंडेक्स 1.44% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में टाटा स्टील 10% गिरकर 1,247.55 पर बंद हुआ। वहीं 2.88% की तेजी के साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

2,331 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए
BSE पर 3,507 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,041 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,331 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 255 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

BSE पर 298 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 228 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 25 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 325 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 298 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 125 अंक गिरकर 59,015 पर और निफ्टी 44 अंक गिरकर 17,585 पर बंद हुआ था।

दुनिया के शेयर बाजार का हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.48% की कमजोरी के साथ 34,584 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.91% गिरकर 15,044 और S&P 500 0.91% गिरकर 4,432 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *