नई दिल्ली
घरेलू ब्रांड TAGG ने अपनी नई स्मार्टवॉच TAGG Verve Active को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। TAGG Verve Active को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि कम कीमत में एक अच्छी स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं। TAGG Verve Active को 1.70 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,899 रुपये रखी गई है।
TAGG Verve Active के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के अलावा SpO2 सेंसर भी मिलेगा जो कि ब्लड ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देता है। यह वॉच टेंपरेचर सेंसर से भी लैस है यानी यह वॉच थर्मामीटर का भी काम करेगी।
TAGG Verve Active की बैटरी लाइफ को लेकर 35 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें 24 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस वॉच में Realtek8752x प्रोसेसर है। एप के जरिए आपको 100 से भी ज्यादा वॉच फेसेज मिलेंगी। TAGG Verve Active में जीपीएस नहीं है, ऐसे में यह एप के जीपीएस सपोर्ट के साथ काम करेगी।
TAGG Verve Active में 1.70 इंच की डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। वाटरप्रूफ के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसका वजन 38 ग्राम है। TAGG Verve Active में फोन पर आने वाले सभी मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन मिलेंगे। वॉच की कीमत 1,899 रुपये है और इसे 12 महीने की वारंटी के साथ फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
2022 में कंपनी की पहली पेशकश के बारे में बताते हुए TAGG के सह-संस्थापक रोहित ढींगरा ने कहा, ‘कंपनी अपने बेहतरीन उत्पादों के लिए एक किफायती मूल्य सीमा पर उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ जानी जाती है। TAGG ने बीते नवंबर की शुरुआत में अपनी तीसरी स्मार्टवॉच Verve Neo लॉन्च की और एक महीने के भीतर यह Amazon India पर सबसे ज्यादा बिकने वाली हॉटसेलर स्मार्टवॉच में से एक है। इसे आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने एक और स्मार्टवॉच वर्व एक्टिव लॉन्च की है जो विशिष्ट विशेषताओं के साथ अपने पहले मॉडल की तरह सस्ती है।’