Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बड़े हादसा का इंतजार कर रहा निगम, नाले में फिर गिरा गोधा

बीकानेर. सर्किट हाउस के पास राजविलास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास खुले पड़े नाले के चैम्बर में एक गोधा गिर गया। बड़ी मशक्कत के बाद इस गोधे को निकाला जा सका। नाले में गोधे के गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम को इसकी सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निगम कार्मिकों के पास नाले में उतरने के लिए पर्याप्त संसाधन ही नहीं थे।

सीढी की मदद से नाले में उतरे कार्मिक एक बार गर्मी और उमस के कारण बाहर निकल आए। फिर अंदर गए और गोधो को रस्से से बांधकर जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस नाले में पहले भी गोवंश गिर चुका है। स्थानीय नागरिकों की ओर से कई बार नगर विकास न्यास और नगर निगम से इस नाले के चैम्बर को बंद करवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन न न्यास सुनवाई कर रहा है औरना ही नगर निगम। बारिश के मौसम के दौरान सडक़ के समानान्तर यह नाला चैम्बर होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *