Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बढ़ने लगा AAP का ‘कारवां’, हरियाणा के 15 पूर्व मंत्री-विधायकों ने ज्वाइन की पार्टी

नई दिल्ली

हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधासभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ने लगा है। सोमवार को हरियाणा के 15 पूर्व मंत्री और विधायकों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 

दिल्ली के बाद अब पंजाब की सत्ता पर काबिज होने जा रही आम आदमी पार्टी में सोमवार को हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “हम इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे।”