जयपुर
चीन से में कोरोना के नए रूप में लौटने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से चीन से आने वालों पर रोक लगाने की मांग की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को चीन में बढ़ते आंकड़ों के प्रति आगाह किया है। सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील कि है कि वह चीन के आवागमन नियंत्रण पर विचार करें। उल्लेखनीय है कि चीने में कोरोना नए रूप में लौटा है। यह पुराने वायरस से अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। चीन ने कोरोना के मद्देनजर लाॅकडाउन लगा दिया है।
चीन में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि चीन में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। जब दुनियाभर में कोविड के मामले कम हुए हैं। तब चीन में कोविड़ केस बढ़ना चिंताजनक है। क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। गहलोत ने कहा कि भारत सरकार को चीन के हालातों को देखकर वहां से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करना चाहिए। पूर्व में आईं कोविड की तीनों लहरों से सबक लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।