Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बबार्दी के निशान:महाराष्ट्र में बाढ़-लैंडस्लाइड से 138 लोगों की मौत, 53 घायल और 99 लापता; बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1.35 लाख लोगों को हटाया गया

नई दिल्ली

महाराष्ट्र में बारिश के चलते हालात खतरनाक बने हुए हैं। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से सांग्ली, सतारा, रत्नागिरी, रायगढ़, कोल्हापुर और ठाणे में भयानक हादसे हुए हैं, जिनमें 138 लोगों की मौत हुई है। यहां के NDRF की 34 टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं, लेकिन बारिश और बाढ़ के बाद यहां बर्बादी के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

राज्य के रिलीफ एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, रविवार सुबह तक राज्य से कुल 1 लाख 35 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से हटाया गया है। अलग-अलग हादसों में अब तक 53 लोगों घायल हुए हैं और 999 लापता हैं। राज्य के मुंबई, पलघर और ठाणे जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है।

देश के और भी राज्यों में भारी बारिश के अनुमान हैं। बिहार में पहले से ही कई जिले पानी में डूबे हुए हैं। यहां पर अगले दो-तीन तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा गांवों में पानी भर जाने के कारण पलायन का खतरा बन गया है।

महाराष्ट्र के सांग्ली जिले में कृष्णा नदी के उफनने से आई बाढ़ से लोगों को बचाते स्थानीय कार्यकर्ता।

महाराष्ट्र के सांग्ली जिले में कृष्णा नदी के उफनने से आई बाढ़ से लोगों को बचाते स्थानीय कार्यकर्ता।

महाराष्ट्र में थाने शहर के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के भरा पानी।

महाराष्ट्र में थाने शहर के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के भरा पानी।

महाराष्ट्र: अब तक 136 लोगों की मौत
राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से बीते कुछ दिनों में यहां 138 लोगों की मौत हुई है। NDRF की 34 टीमें राज्य में राहत कार्य में जुटी हैं। रायगढ़ और रत्नागिरी इलाकों में बचाव दल मलबों से शव निकाल रहे हैं। कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं, लेकिन इन्हें दिखाना जरूरी है ताकि आप हालात की भयावहता का अंदाजा लगा सकें।

रायगढ़ के तालिए गांव में मलबे से निकला शव ले जाता राहत दल। यहां से 43 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

रायगढ़ के तालिए गांव में मलबे से निकला शव ले जाता राहत दल। यहां से 43 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

तालिए गांव में लैंडस्लाइड के मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

तालिए गांव में लैंडस्लाइड के मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

तालिए गांव में लैंडस्लाइड वाली जगह जुटी लोगों की भीड़।

तालिए गांव में लैंडस्लाइड वाली जगह जुटी लोगों की भीड़।

रायगढ़ के महाड़ में लैंडस्लाइड के मलबे से सात माह के बच्चे का शव निकालकर लाते बचाव कर्मी।

रायगढ़ के महाड़ में लैंडस्लाइड के मलबे से सात माह के बच्चे का शव निकालकर लाते बचाव कर्मी।

विलाप करते बच्चे के पिता और परिजन।

विलाप करते बच्चे के पिता और परिजन।

महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड़ क्षेत्र में बाढ़ के बाद बर्बादी का मंजर।

महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड़ क्षेत्र में बाढ़ के बाद बर्बादी का मंजर।

महाड़ में बाढ़ का असर कम होने के बाद घरों की हालत।

महाड़ में बाढ़ का असर कम होने के बाद घरों की हालत।

महाड़ में बाढ़ का असर कम होने के बाद बर्बादी के निशान।

महाड़ में बाढ़ का असर कम होने के बाद बर्बादी के निशान।

महाड़ में बाढ़ के चलते हर तरफ तबाही का मंजर हो गया है।

महाड़ में बाढ़ के चलते हर तरफ तबाही का मंजर हो गया है।

चिपलून में सड़कों पर भरा पानी।

चिपलून में सड़कों पर भरा पानी।

कोल्हापुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालते NDRF कर्मी।

कोल्हापुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालते NDRF कर्मी।

बिहार: 19 जिलों में अलर्ट जारी
राज्य में 26 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तर पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, मधुबनी, मधेपुरा और उत्तर मध्य दरभंगा मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, बेगूसराय व खगड़िया सहित लगभग 19 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सहरसा और मुजफ्फरनगर समेत बिहार के कई इलाके पहले से बाढ़ में डूबे हैं।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका है।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका है।

राजस्थान: बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
अगले तीन से चार दिनों में राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। यहां 27 जुलाई तक भारी बारिश होने मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: 100 से ज्यादा गांवों में पलायन का खतरा
राज्य के 16 जिलों में बाढ़ की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से राज्य में शारदा, घाघरा, सरयू और गंगा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। इन नदियों के किनारे बसे 100 से ज्यादा गांवों में पलायन का खतरा बढ़ गया है। गांवों में लोगों के घरों तक पानी भर गया है और आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य में सोमवार से लेकर बुधवार तक तेज बारिश की संभावना है।

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नाव से लोगों को ले जा रहा बचाव दल।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नाव से लोगों को ले जा रहा बचाव दल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *