Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बर्थडे पार्टी में साथियों के साथ जमकर नाचे, टेबल पर नजर आ रही शराब की बोतल

अजमेर

अजमेर में पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी फिल्मी गानों जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में एक टेबल भी नजर आ रही है, जिस पर शराब रखी है। वीडियो मंगलवार रात एक पुलिसकर्मी की बर्थ डे पार्टी का है।

पार्टी में अंराई व आस पास के थाने के पुलिसकर्मी शामिल हुए। जो होटल में हुई थी। फिल्मी गानों के धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था।

SHO बोले- जानकारी नहीं
अराई थाना SHO जय सुल्तान कविया ने कहा कि उनको किसी वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। यह वीडियो कब का है। वीडियो मिलेगा तो जांच करेंगे।