Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बर्फ से ढकी LoC चौकी, जवान को शादी के लिए समय पर घर पहुंचाने की खातिर एयरलिफ्ट का आदेश

श्रीनगर

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) की एक दूरस्थ चौकी पर तैनात जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए गुरुवार को हेलीकॉप्टर की विशेष उड़ान ऑपरेट की, ताकि वह अपनी शादी के लिए 2,500 किलोमीटर दूर ओडिशा में स्थित अपने घर पर समय से पहुंच सके।

सीमा सुरक्षा बल के सीनियर अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में एक ऊंचाई वाली चौकी पर तैनात 30 वर्षीय कांस्टेबल नारायण बेहरा की शादी दो मई को होनी तय है। उन्होंने कहा कि इस समय एलओसी चौकी बर्फ से ढकी हुई है और कश्मीर घाटी के साथ इसका सड़क संपर्क फिलहाल बंद है। इन स्थानों पर तैनात सैनिकों के लिए सैन्य हवाई उड़ान ही परिवहन का एकमात्र उपलब्ध साधन है। 

घरवालों को लगा कि बेटा समय से नहीं पहुंच पाएगा
अधिकारी ने बताया कि जवान के माता-पिता ने हाल ही में यूनिट कमांडरों से संपर्क किया। वे चिंतित थे, क्योंकि उक्त तिथि के लिए सभी तैयारियां कर ली गई थीं। उन्हें लग रहा था कि उनका बेटा अपनी शादी के लिए समय से नहीं पहुंच पाएगा। मामला बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर फ्रंटियर) राजा बाबू सिंह के संज्ञान में लाया गया।