Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रभाषा विवाद: कन्नड़ अभिनेता सुदीप के समर्थन में आए सीएम बोम्मई, अजय देवगन को दिया यह जवाब

नई दिल्ली

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर पर उठे राष्ट्रभाषा विवाद में अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कूद पड़े हैं। सीएम बोम्मई किच्चा सुदीप का समर्थन भी किया है। सीएम ने कहा कि उनके राज्य का गठन भाषाओं के आधार पर हुआ है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सीेएम बोम्मई ने कहा “हमारे राज्य का गठन भाषाओं के आधार पर हुआ है। क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दिया गया है। सुदीप का बयान सही है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।” दरअसल, अजय देवगन ने कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर कटाक्ष किया था। देवगन का यह कटाक्ष अभिनेता विक्रांत रोना के उस ट्वीट के बाद आया जिसमें यह कहा गया था कि हिंदी अब एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है। 

अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है, और हमरेशा रहेगी। अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद से ट्विटर पर संग्राम छिड़ा हुआ है। कई यूजर्स अजय देवगन का समर्थन कर रहे हैं तो कई उनके ट्वीट से नाखुश भी नजर आए हैं। साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने कर्नाटक तक के को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ऐसा हुआ है।