Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बांसवाड़ा में रिश्ते शर्मसार: सौतेला मामा भांजी को जंगल में ले गया

बांसवाड़ा।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हुई रेप की घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। रिश्ते में सौतेला मामा अपनी भांजी को बाइक पर बैठाकर धोखे से जंगल में ले गया। सुनसान जगह देखकर उसने चाकू दिखा बच्ची को डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामा वहां से लड़की को फिर बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, तभी रास्ते में आए एक बैरियर पर लड़की कूद कर भागी और अपनी जान बचाई। कुशलगढ़ थाने में लड़की के पिता ने अपने सौतेले साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

कुशलगढ़ थाने के एएसआई भवानी शंकर ने बताया कि लड़की के पिता ने अपने सौतेले साले प्रेमसिंह महिड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया कि उसकी 14 साल की बेटी घर ननिहाल जाने के लिए निकली थी और बस स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी, तभी पांडवासाथ बस स्टैंड पर उसका सौतेला मामा बाइक लेकर आया। मामा ने उसे ननिहाल छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और उमरझोंका जंगल की तरफ ले गया। 

जंगल में ले जाकर किया रेप
जंगल में आरोपी ने सुनसान जगह पर लड़की को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ रेप किया। यहां से वह बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, तभी लड़की बैरियर आने पर बाइक से कूद गई और भागी। उसके चोट भी लगी, लेकिन मामा वहां से चला गया।