Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाइक पर जा रहे युवक-युवती टायर के नीचे आए, जयपुर से अजमेर घूमने गए थे

अजमेर

बाइक सवार युवक-युवती ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर है। बाइक से दोनों जयपुर से अजमेर घूमने गए थे। रविवार को वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शव को यज्ञनारायण अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ट्रेलर जब्त कर ली गई है।

गार्गी (20) कोटा की रहने वाली थी। जयपुर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को ही जयपुर से चार दोस्तों (दो युवक व दो युवतियां), दो मोटरसाइकिल पर निकले थे। रात में अजमेर रुके और रविवार को किशनगढ़ के रास्ते जयपुर जाना था। इससे पहले यह हादसा हो गया। घायल युवक दिवांशु (25) सॉफ्टेवयर इंजीनियर है। वह दिल्ली का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *