Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाजार में बिकवाली हावी

मुंबई

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखिरी के घंटों में बाजार में जबरदस्त बिकवाली हुई। जिसके चलते सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 880 पॉइंट और निफ्टी 270 पॉइंट तक टूट गया। अंत में सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरकर 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,942 पर और निफ्टी 17,861 के स्तर पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में HDFC बैंक, HDFC और बजाज फाइनेंस को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें इंडसइंड बैंक के शेयर 3.38%, टाटा स्टील के शेयर 2.81% और बजाज ऑटो के शेयर 2.39% गिरकर कर बंद हुए। HDFC बैंक के शेयर में 1.24% की तेजी रही। वहीं इंडिया विक्स 5.70% चढ़कर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *