Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट:सेंसेक्स में 640 पॉइंट की रिकवरी, 135 पॉइंट गिरकर 52,443 पर बंद, 37 पॉइंट नीचे 15,709 पर रहा निफ्टी

मुंबई

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई, लेकिन कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने काफी जुझारूपन दिखाया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 135.05 पॉइंट (0.26%) की गिरावट के साथ 52,443.71 पर बंद हुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 37.05 पॉइंट (0.24%) की गिरावट के साथ 15,709.40 पर रहा।

BSE सेंसेक्स

BSE सेंसेक्स

छोटे और मझोले शेयरों के निफ्टी इंडेक्स में बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स से डबल गिरावट आई। सेंसेक्स के 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए जबकि निफ्टी के 27 शेयरों में कमजोरी रही। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.88% की गिरावट निफ्टी PSU बैंक में आई। सिर्फ दो सेक्टर इंडेक्स, निफ्टी मेटल (1.22%) और IT (0.21%) हरे निशान में बंद हुए।

NSE सेक्टर इंडेक्स

NSE सेक्टर इंडेक्स

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 870 पॉइंट का उतार-चढ़ाव हुआ और उसमें निचले लेवल से 640 पॉइंट की रिकवरी हुई। इसी तरह, निफ्टी 254 पॉइंट ऊपर नीचे हुआ और वह कारोबारी सत्र के दौरान बने निचले स्तर से 196 पॉइंट ऊपर आया।

NSE निफ्टी

NSE निफ्टी

विदेशी बाजारों, खासतौर पर एशिया में कमजोर रुझानों के बीच आज घरेलू बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स 95 पॉइंट ऊपर 52,673 और निफ्टी 15 अंक की बढ़त के साथ 15,761 पर खुला था। शुरुआती दौर में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली शुरु हो गई थी।

बाजार में कमजोरी की वजह…

एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुझान मंगलवार को यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर क्लोजिंग अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशकों में घबराहट रिलायंस, HDFC बैंक, TCS, मारुति समेत कई बड़े शेयरों में गिरावट

आज के वित्तीय परिणाम

आज इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं: मारुति सुजुकी, नेस्ले, एबीबी इंडिया, एस्टेक लाइफ साइंसेज, बिड़ला सॉफ्ट, सेंट्रल बैंक, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, कोफोर्ज, धनलक्ष्मी बैंक, एंबैसी ऑफिस पार्क्स REIT, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, जियोजित फाइनेंशियल, ग्रीनपैनल, ग्रिंडवेल नॉर्टन, हैपिएस्ट माइंड्स, हेरिटेज फूड्स, HSIL, ICRA, IDBI बैंक, JM फाइनेंशियल, महिंद्रा लाइफस्पेस, महानगर गैस, फाइजर, रैडिको खैतान, रामको सिस्टम्स, रूट मोबाइल, RPG लाइफ साइंसेज, सागर सीमेंट्स, टाटा कॉफी, TCI एक्सप्रेस, टीमलीज सर्विसेज, यूनाइटेड ब्रुवरीज, UTI AMC और वेलस्पन गुजरात।

इन दिग्गज कंपनियों का तिमाही नेट प्रॉफिट कुछ इस तरह रहा:

कंपनीजून 2021मार्च 2021जून 2020
कोफोर्ज123 करोड़133 करोड़79.9 करोड़
गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स43.6 करोड़46.1 करोड़11.3 करोड़
हेरिटेज फूड्स30.3 करोड़24.3 करोड़96.40 करोड़
धनलक्ष्मी बैंक6.79 करोड़6.09 करोड़
IDBI600 करोड़512 करोड़144 करोड़
टीमलीज29.5 करोड़26.11 करोड़24.58 करोड़
एप्कोटेक्स21.9 करोड़22.6 करोड़6.7 करोड़
रैडिको खैतान60.9 करोड़73.5 करोड़44.9 करोड़
वेलस्पन218 करोड़130 करोड़120 करोड़
सेंट्रल बैंक200 करोड़-1349 करोड़135 करोड़
SRF395 करोड़381 करोड़177 करोड़
इंटेलेक्ट डिजाइन73.7 करोड़80.60 करोड़42.60 करोड़

एशिया में मिला-जुला रुझान

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। जापान का निक्केई 1.40% टूट गया। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.58% कमजोर रहा। लेकिन, हांगकांग के हैंगसेंग में 1.44% की मजबूती आई। कोरिया का कोस्पी 0.13% ऊपर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरी 0.71% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार में मजबूती

यूरोपीय बाजारों ने आज मजबूत शुरुआत दी है। ब्रिटेन का FTSE और जर्मनी का DAX लगभग 0.2% ऊपर चल रहा है। फ्रांस के CAC में लगभग 0.70% की मजबूती है।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, मंगलवार 27 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,459.08 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 729.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *