Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाजार में ‘हरियाली’

मुंबई

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसके अलावा रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी भी बाजार को खूब रास आई और इसी के साथ सेंसेक्स 381 पॉइंट यानी 0.64% बढ़कर 60,059 पर और निफ्टी 104 पॉइंट यानी 0.59% की तेजी के साथ 17,895 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 7 पॉइंट दूर रह गया। इससे पहले सेंसेक्स 59,960 पर और निफ्टी 17,886 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 14 शेयर में बढ़त के साथ और 16 शेयर में कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.84% चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर और NTPC के शेयर 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *