Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

मुंबई

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बाजार आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 460 पॉइंट यानी 0.75% चढ़कर 61,765 पर और निफ्टी 138 पॉइंट यानी 0.76% की तेजी के साथ 18,477 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 61,963 का और 18,543 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 61,817 और निफ्टी 18,500 के स्तर पर खुला था। बाजार आज लगातार 7वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर में खरीदारी और 13 शेयर में बिकवाली देखने को मिली। जिसमें इन्फोसिस के शेयर 4.47%, टेक महिंद्रा के शेयर 3.36% और टाटा स्टील के शेयर 2.73% चढ़कर बंद हुए। वहीं HCL टेक और M&M के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *