Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाड़मेर के दो गांवों में दहशत, जोधपुर से बुलाई गई वन विभाग की स्पेशल टीम

बाड़मेर

झाड़ियों में छुपे पैंथर के हमले में युवक बाल-बाल बचा है। वह पैंथर को भगाने का प्रयास कर रहा था। उसके पीछे आधा दर्जन से अधिक लड़के थे। अचानक पैंथर ने छलांग लगाकर झपट्‌टा मारा। इतने में उसके साथ के लड़के शोर मचाते हुए लाठी लेकर आगे बढ़े। तब जाकर उसकी जान बची। इसका वीडियो सामने आया है।

बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाके में पिछले 24 घंटे से आतंक है। रविवार की शाम अरटी गांव में अलग-अलग जगह पैंथर ने 3 लोगों को जख्मी किया है। उर्स खान, हासम खान व हुसैन खान (25) शामिल हैं। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *