Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बातचीत:कोंकणा सेन शर्मा ने पूर्व पति रणवीर शौरी के साथ को-पैरेंटिंग के बारे में की बात, बोलीं- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं क्योंकि हारून के पिता एक बहुत ही इंवॉल्वड पैरेंट हैं

एक्टर रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा 2010 में शादी के बंधन में बंधे और एक साल बाद अपने बेटे हारून को जन्म दिया। हालांकि, शादी के पांच साल बाद 2015 में दोनों अलग हो गए, लेकिन पिछले साल ही उनके तलाक को कानूनी रूप से मंजूरी मिली। कोंकणा ने अपने को-पैरेंटिग के बारे में बात करी और कहा कि रणवीर ज्यादातर चीजों को अकेले सॉल्व कर लेते हैं।

हारुन के पिता इंवॉल्वड पैरेंट हैं

एक इंटरव्यू में कोंकणा ने कहा कि, वो और रणवीर अपने शेड्यूल की की प्लानिंग इस तरह से करने कि कोशिश करते हैं कि उनमें से कम से कम एक हारून के साथ शहर में हो। इस बारे में वो आगे कहती हैं, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं क्योंकि हारून के पिता एक बहुत ही इंवॉल्वड पैरेंट हैं।

बात यह है, क्योंकि हम दोनों काम और शूटिंग कर रहे हैं, हम इसे हमेशा बैलेंस करने की कोशिश करते हैं। जब हारून के पिता शूटिंग कर रहे होते हैं, तो मैं शहर में रहने की कोशिश करती हूं। लेकिन, अब ऐसा होने वाला है कि हारून के पिता और मैं दोनों शहर से बाहर जा रहे हैं, इसलिए मेरी माँ आ रही है और एक महीने के यहां रुक रही हैं, या रणवीर के बड़े भाई और पत्नी आकर रहेंगे हम इसको फिगर आउट कर लेंगे। जब वह छोटा था तो हम उसे हर जगह अपने साथ ले जाते थे।”

रणवीर का बेटे के लिए पोस्ट

मार्च में रणवीर ने हारून के जन्मदिन समारोह से एक फोटो शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिसमें कोंकणा भी थीं। तीनों ने फोटो में चॉकलेट केक के साथ पोज दिया। और लिखा “10! जन्मदिन मुबारक हो, हारून शौरी! आप हमारे जीवन को रोशन करें! ।

सोशल मीडिया यूजर ने किया था पर्सनल कमेंट

साल की शुरुआत में, रणवीर ने एक मजाकिया कमेंट के साथ जवाब दिया जब एक सोशल मीडिया यूजर ने कोंकणा के साथ उनकी शादी के बारे में पर्सनल कमेंट किया। जिसमें लिखा “कोंकणा सेनशर्मा सही थी जब उसने तुम्हें छोड़ दिया,” जिस पर रणवीर ने जवाब दिया, “नहीं, नहीं, जाहिर तौर पर मैं सही हूं और वह चली गई है।” उन्होंने एंड में हंसने वाला इमोजी लगया।

कोंकणा की अपकमिंग फिल्म

कोंकणा ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ में एक इंपॉरटेंट रोल निभाया है। फिल्म ‘कुट्टे’ में एक कैमियो में दिखाई देंगी, जो डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आकाश भारद्वाज डायरेक्ट कर रहा हैं और यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *