Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बादाम-काजू से ठाकुरजी के झूले का श्रृंगार

बीकानेर. दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपालजी मंदिर में चल रहे झूला महोत्सव में बुधवार को ठाकुरजी के झूले का बादाम-काजू से श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी का अभिषेक, पूजन कर महाआरती की गई। पवित्रा एकादशी पर झूले का रंग बिरंगी पवित्रा से भी श्रृंगार किया गया व ठाकुरजी के अर्पित की गई। मंदिर ट्रस्टी काला महाराज व्यास के अनुसार मंदिर पुजारी सन्नूलाल, चन्द्रशेखर व्यास, श्यामा व्यास, तनिष्का और सुनीता पुरोहित ने बादाम, काजू, किसमिस, नेजा, पिस्ता से झूले का कलात्मक रूप से श्रृंगार किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण दास व्यास के अनुसार महोत्सव में ठाकुरजी का प्रतिदिन विविध सामग्री से पूजन-श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर में भजन, स्तुती गान किया जा रहा है। निज मंदिर को पुष्पों से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर जे पी व्यास, बृजेश्वर व्यास, शिव कुमार व्यास सहित ट्रस्ट सदस्य व श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। वहीं पवित्रा एकादशी पर शहर में स्थित वैष्णव मंदिरों में भी बुधवार को ठाकुरजी के झूले का श्रृंगार पवित्रा से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *