Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाबा साहेब की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएगा संघ

  • भवन में सहयोग करने वाले गुरनाम सिंह चौहान का किया अभिनंदन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    डॉ. अम्बेडकर नवयुवक संघ की बैठक रविवार को जंक्शन डॉ अम्बेडकर भवन हनुमानगढ़ में जिलाध्यक्ष महावीर चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सार्वजनिक विभाग हनुमानगढ़ के अधीक्षण अभियंता गुरनाम सिंह चौहान द्वारा अम्बेडकर भवन को एक सौ गद्दे भेंट करने पर अम्बेडकर भवन प्रबंध समिति द्वारा उनका माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। बैठक में बाबा साहब की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसी के साथ सभी के सहयोग से भवन के विकास व आगामी सामाजिक कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे की गर्त में फंसते जा रहे हैं। इसके लिए संघ द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर समाज के युवाओं को बाबा साहब के दिखाये मार्गदर्शन पर चलने के लिये प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर चौपड़ा, तहसील अध्यक्ष सुमेर सिंह, कौशल कुमार, नारायण नायक, राहुल बॉयल, राजकुमार, प्रभुदयाल बड़ोटिया, रामधन बैरवा, नारायण प्रसाद वर्मा, हेमचंद, भगवान दास, देवीलाल बालान, रामस्वरूप बौद्ध, अशोक, भागीरथ बाकोलिया, रामप्रताप भरनावा, रणजीत सर्वा, मनसुखजीत सिंह बंगा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *