Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान हनुमानगढ़ का दबदबा

  • 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    गांव नंदराम की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चल रही 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा) का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा जिलाध्यक्ष साधासिंह खोसा, विशिष्ट अतिथि श्याम पांडे, विकास अग्रवाल, गुलजारी लाल नोखवाल, बलराम, राजेंद्र जोशी, रामस्वरूप खटोड़ व भगवानाराम पीगोरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान संजीव निनानिया की। समापन समारोह में अतिथियों की ओर से प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता व तृतीय स्थान पर रही टीमों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *