Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन; रात 3 बजे मां से पानी मांगा था, कहा था- बेचैनी हो रही है

मुंबई

बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक निधन हो गया। वे 40 साल के ही थे। उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया है और इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। सिद्धार्थ के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री स्तब्ध है। उन्हें बिग बॉस विनर का खिताब देने वाले सलमान खान ने कहा कि सिद्धार्थ बहुत जल्दी चला गया।

सिद्धार्थ के परिवार ने मौत को लेकर किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। सिद्धार्थ को मां रीता के साथ बुधवार शाम टहलते हुए देखा गया था। सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं। रात करीब 3 बजे उन्हें बेचैनी हुई और उन्होंने मां रीता से पानी मांगा। उन्हें बताया कि ठीक नहीं लग रहा है। इसके बाद सिद्धार्थ सोने चले गए। सुबह जब मां ने जगाने की कोशिश की तो वे नहीं जागे। मां ने बेटी प्रीति को फोन किया, जो अपने पति के साथ आईं और इसके बाद सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपडेट्स…

  • राजकुमार राव, पत्रलेखा, एक्टर देवोलीना भट्टाचार्जी, जय भानुशाली, बिगबॉस के पूर्व पार्टिसिपेंट हिंदुस्तानी भाऊ सिद्धार्थ के घर पहुंचे।
  • एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ सिद्धार्थ के घर पहुंचीं।
  • सलमान खान ने सिद्धार्थ को बिग बॉस-13 के विनर का खिताब दिया था। सलमान ने ट्वीट किया- तुम बहुत जल्दी चले गए। तुम्हारी कमी अखरेगी। Gone too soon Siddharth.. u shall be missed. Condolences to the family .. RIP? — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 2, 2021
  • सोनू सूद ने कहा- भरोसा नहीं हो रहा है कि वो अब नहीं है।
  • सिद्धार्थ शुक्ला की बॉडी का पोस्टमॉर्टम होगा। इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी।
  • सिंगर और बिग बॉस-14 के रनर अप राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। लिखा- तुम बहुत जल्दी चले गए भाई। गलत बात। View this post on Instagram A post shared by RAHUL VAIDYA RKV ? (@rahulvaidyarkv)
  • मुंबई पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ के घर पहुंची है।
  • राहुल महाजन सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ के बाद कूपर अस्पताल पहुंचे।

बिग बॉस में साथ रहे एक्टर्स ने कहा- भरोसा नहीं हो रहा
बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथ पार्टिसिपेंट रहे एक्टर बिंदू दारा सिंह ने कहा, “इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो बहुत फिट थे और खूबसूरत थे। वे बहुत बढ़िया इंसान थे। जो आदमी इतना फिट हो, वो भी सुरक्षित नहीं है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनका जाना हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।”

सलमान के साथ सिद्धार्थ की ये तस्वीर तब की है, जब सिद्धार्थ ने बिग बॉस सीजन 13 का खिताब जीता था।

सलमान के साथ सिद्धार्थ की ये तस्वीर तब की है, जब सिद्धार्थ ने बिग बॉस सीजन 13 का खिताब जीता था।

अबू मलिक ने कहा, “मैंने उनसे 2 दिन पहले ही बात की थी, वह मेरे लिए एक वीडियो शूट करने वाले थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह ऐसा करेंगे, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं वास्तव में सदमे में हूं।” देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, “यह सच है कि सिद्धार्थ हमें छोड़कर चले गए हैं और मैं अब पहले जैसी नहीं रहूंगी। यह चौंकाने वाली खबर है, अब बोलने के लिए शब्द नहीं बचे हैं।”

शेफाली जरीवाला ने कहा, “कुछ दिनों पहले हम मिले थे और वो बिलकुल फिट थे। काफी खुश नजर आ रहे थे। हमने घंटों बातचीत की थी। वे अपने काम को लेकर बहुत खुश थे। इससे ज्यादा अब कुछ नहीं बोला जा सकता है मुझसे। उसके निधन की खबर सुनकर हैरान हूं और अब भी यकीन करना मुश्किल है सिद्धार्थ हमें छोड़कर चले गए हैं।”

बिग बॉस सीजन- 13 सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शेफाली जरीवाला।

बिग बॉस सीजन- 13 सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शेफाली जरीवाला।

मॉडिलिंग से करियर शुरू किया, टीवी सीरियल्स किए और रियलटी शो विनर बने
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 में हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जीता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।

बालिका वधु के 3 अहम किरदार नहीं रहे

बालिका वधु के तीन किरदार पूरे हिंदुस्तान में फेमस थे। आनंदी, शिव और दादीसा, ये तीनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। आनंदी का किरदार निभाया था प्रत्यूषा बनर्जी ने और 2010 से वो इस शो से जुड़ीं। वो बड़ी आनंदी का किरदार निभा रही थीं। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा की बॉडी उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली थी। दादी सा का किरदार निभाया था, दिग्गज एक्टर सुरेखा सीकरी ने। उनका इसी साल 16 जुलाई को निधन हो गया। उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। इससे पहले उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। शिव का किरदार निभाया था सिद्धार्थ शुक्ला ने, जिनकी आज हार्ट अटैक से जान चली गई।

फैन ने जाहिर की थी चिंता, एक्टर के ट्वीट ने भी सवाल उठाए

सिद्धार्थ ने 23 जुलाई को एक ट्वीट किया था। इससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि इंडस्ट्री में कोई उनके खिलाफ है। सिद्धार्थ ने लिखा था कि नाम ऐसा करो कि लोग तुम्हें हराने की कोशिश नहीं साजिश करें। इसके बाद 10 अगस्त को एक फैन ने सिद्धार्थ की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी। उसने लिखा था कि सिद्धार्थ फिट नहीं दिख रहे हैं। फैन को सिद्धार्थ ने रिप्लाई भी दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं दवाएं ले रहा हूं, इसके साइड इफेक्ट के चलते मेरा वजन बढ़ गया है।

शिल्पा शिंदे से रिश्ता विवादों में रहा, अभी शहनाज के साथ चर्चा में आया था नाम
‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से पॉपुलर हुईं और ‘बिग बॉस 11’ की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे ने दो साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि वे सिद्धार्थ के साथ 2011 से रिलेशनशिप में थीं। एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ शिल्पा से पूछ रहे हैं कि वे उनके साथ रिश्ते में आगे भी बढ़ना चाहती हैं या फिर इससे बाहर जाना चाहती हैं। इसके बाद शिल्पा ने बताया था कि ये बातचीत काफी मार-पीट के बाद ब्वॉयफ्रेंड (सिद्धार्थ शुक्ला) और गर्लफ्रेंड (शिल्पा शिंदे) के बीच की बातचीत है। इसने मुझे चलती गाड़ी से भी फेंका है। हमेशा मारता था।

'भाबीजी घर पर हैं' की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सिद्धार्थ शुक्ला।

‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सिद्धार्थ शुक्ला।

अभी सिद्धार्थ का नाम बिगबॉस-13 में उनके साथ रहीं शहनाज गिल के साथ जुड़ रहा था। शो में दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें शुरू हुईं। शोखत्म होने के बाद भी शहनाज ने हमेशा खुलकर इस बात का जिक्र किया कि उन्हें सिद्धार्थ पसंद हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने कभी माना नहीं कि वे शहनाज के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया। हाल ही में दोनों बिगबॉस OTT में संडे का वार के एक एपिसोड में भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *