जहां एक तरफ वूट पर बिग बॉस ओटीटी धूम मचा रहा है वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 15 के नए प्रोमो लगातार दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। हाल ही में कलर्स द्वारा शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है जिसमें होस्ट सलमान खान ने इसके थीम का हिंट दिया है।
कलर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में सलमान खान जंगल में घूमते हुए दिख रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात विश्वसुनट्री से होती है। सलमान उनसे सवाल करते हैं, यहां जगने-जगाने की चिढ़ने-चिढ़ाने की तो है, लेकिन कहां है सोने की सुविधाएं विश्व सुंदरी। इस पर विश्वसुंट्री का जवाब मिलता है, हमारे आगोश में नींद कहां आएगी और इस जंगल की सर्द हवाए हमेशा जगाएंगी। आगे सलमान कहते हैं, सदस्यों की सदस्याएं और उनकी समस्याएं होने वाली हैं टाइट, संकट इन जंगल होगा दंगल ही दंगल।
प्रोमो के साथ लिखा गया है, इस बार बिग बॉस का सफर होगा जंगल से शुरू। क्या आप इसके लिए एक्साइटेड हैं। इसी के साथ जानकारी दी गई है कि शो जल्द ही कलर्स पर शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी फिनाले से महज एक हफ्ते दूर है ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेसब्र है कि बिग बॉस 15 किस तरह शुरू होगा।