Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजली चोरों पर छापामारी 124 जगह पकड़ी चोरी

श्रीगंगानगर। बिजली चोरों पर कार्यवाही करते हुए विद्युत निगम ने 124 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। कार्यवाही के दौरान निगम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 12.36 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। निगम से मिली जानकारी अनुसार श्रीगंगानगर वृत के सभी 5 अधिशाषी अभियंता, 18 सहायक अभियंता व 54 कनिष्ठ अभियंताआें द्वारा जिले भर में छापा मारी की गई। इसमें 124 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। निगम के अधीक्षण अभियंता एल एस मान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर कार्यवाही की गई है। फिलहाल उन पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उनके विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एसई मान ने बताया कि इससे पूर्व 7 सितम्बर को निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए 158 स्थानों पर बिजली चोरों के विरूद्ध कार्यवाही की थी। इसमें 15.71 लाख रुपए का राजस्व निर्धारण किया गया था।