-एसडीएम के तीन माह पूर्व हुई शिकायत पर भी नहीं हुई कार्यवाही
श्रीगंगानगर। शहर में विभिन्न धार्मिक स्थलों तथा लोगों के घरों में आयोजित जागरण व अन्य धार्मिक आयोजनों में झांकियां सजाने वाले कलाकारों को इन दिनों कुछ तथाकथित लोगों द्वारा झांकियां सजाने पर धमकाया डराया जा रहा है। ऐसे में जागरण में झांकी सजाने वाले लोगों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा होने लगा है। इसी को लेकर इन लोगों द्वारा तीन माह पूर्व एसडीएम के समक्ष धमकाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए इस्तगासा भी लगाया परन्तु तीन माह गुजर जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में झांकी लगाने वालों को डर सताने लगा है कि उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इसी को लेकर दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन हॉल में इससे जुडेÞ श्रीगंगानगर झांकी परिवार के प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की । इसमें प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ तथाकथित लोगों द्वारा व्यक्तिगत रंजिश रखते हुए झांकियां सजाने वाले कलाकारों को धमकाया व आयोजनों में झांकी प्रथा बंद करने के लिए उकसाया जा रहा है । इस कारण बुकिंग प्रभावित हो रही है। बबलू शर्मा ने बताया कि उक्त चंद लोगों को पाबंद करने के लिए एसडीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस दौरान पवन महादेव, लक्की छाबड़ा, ललित शहंशाह, विशाल बादशाह, प्रकाश कश्यप, गुलशन कुमार, गौरव कुमार, वरूण कुमार, पवन नागर, कन्नू व संजय बतरा मौजूद थे।